Sunday 4 December 2011

kuchh apni baten (UGC NET HISTORY}

प्रिय मित्रो, 
आज के प्रतिस्पर्धी माहौल में सरकारी नौकरी पाना लगभग सभी युवाओं का लक्ष्य होता है. साथ ही अगर नौकरी अगर लेक्चरर  की हो तो सामाजिक सम्मान और प्रसिद्धि दोनों प्राप्त होती है. लेक्चरर न केवल अध्यापन का कार्य करता है बल्कि वह किसी विशेष विषय का ज्ञानी भी होता है, जिस कारण से वह व्यवस्था के अलग-अलग हिस्सों से जुड़ता भी  है, अर्थात वह रणनीतिकार और विमर्शदाता की भूमिका में भी होता है, सरकारी और स्वैच्छिक संगठनो के लिए. 
लेक्चरर के लिए NET की परीक्षा एक अनिवार्य अहर्ता है . इसलिए हरेक वह व्यक्ति जो मास्टर डिग्री प्राप्त कर चूका है , उसके सामने यह एक खुला विकल्प होता है . 
यह परीक्षा उत्तर - पुस्तिकाओं में केवल 'कारण' और 'परिणाम' किस्म के उत्तर की अपेक्षा नहीं करता बल्कि आपके विश्लेषण की क्षमता, बुद्धिमता और तर्कशीलता को भी देखता है. अतः उसकी तैयारी हेतु विशेषज्ञ शिक्षकों की आवश्यकता होती है. 
नेट परीक्षा के क्षेत्र में 'जगदीश एकेडमी'  आपको एक ऐसा बेतरीन मंच प्रदान करता है जो आपको बेहतर तैयारी के साथ-साथ परीक्षा में सकारात्मक परिणाम की उम्मीद देता है. यह न केवल सिलेबस पूरा करता है बल्कि परीक्षा कैसे पास किया जाये, वह इस पर भी पूर्ण ध्यान केन्द्रित करता है. और उम्मीदवार को उसी तरह से तैयारी करवाता है.
'जगदीश अकैडमी' उम्मीदवारों को ऐसा प्रेरित करता है की उन्हें आत्मबल मिले और एकेडमी से निकल कर भी उर्जावान बने रहें, ठीक उसी तरह जैसे रामायण का पत्र जामवंत महाबली हनुमान को समय -समय पर उर्जा, आत्मबल और इच्छाशक्ति प्रदान करता है.साथ ही न्यूटन के गति के प्रथम नियम के अनुसार भी, 'कोइ वस्तु तबतक गतिमान नहीं होती जबतक बाहरी बल नहीं लगे'. एकेडमी न केवल आपको बल देता हैं बल्कि आपकी गति को बेहतर, अनुशासित और लक्षित करता हैं ताकि परिणाम बेहतर आये.
जगदीश एकेडमी में इतिहास को ऐसे पढ़ाया जाता है की वह आपके अंतर्मन में घुल जाता है , विषय बोझिल नहीं  बल्कि सरल और बोधगम्य प्रतीत होने लगता है. यहाँ अवधारणाओं से तथ्यों को मिलाने की कला सिखाई जाती है, जिससे  रटने की आवश्यकता नहीं रह जाती. इतिहास को खेल -खेल में पढ़ने और समुचित परिणाम पाने की कला में 'जगदीश एकेडमी' आपको दक्ष बनाएगा. 
प्रायः लोग  विश्वविद्यालय के परीक्षा को पास करने के लिए कुछ प्रश्न ही छात्र तैयार करते हैं , या प्रोफ़ेसर द्वारा संभावित प्रश्न प्रदान किये जाने से ही काम चल जाता है , परन्तु नेट में पुरे सिलेबस को कवर करना होता है, कुछ प्रश्नों की तैयारी से काम नहीं चलता. 
मित्रो एक सच्चाई हम आपको अवश्य बताना चाहेंगे की लोग सरकारी नौकरियों की तरफ एक बार फिर देखने लगे हैं, जहाँ नौकरी प्राइवेट कंपनियों की तरह असुरक्षित और तनावपूर्ण नहीं है. समाचार पत्रों और टेलीविजन में छंटनी और नौकरी जाने की खबर आती रहती है, इसलिए एक बार बेहतर और जबरदस्त तैयारी आपको अवश्य मंजिल तक पहुंचाएगी. इसलिए आप 'जगदीश एकेडमी' में कम से कम एक फ्री क्लास अवश्य अटेंड करें और निर्णय ले की आपको नेट एक ही सिटिंग में करनी है या बार-बार समय ख़राब करना है.
जगदीश अकैडमी में नेट : जे आर ऍफ़ की तैयारी के सात कदम :-
संपूर्ण अध्ययन सामग्री की उपलब्धता. 
इतिहास की समझ विकसित करना.
विषय को समझने के लिए उसे आनन्द्परक बनाना.
स्वाभाविक रूप से तथ्यों का याद होना , की वह बोझिल न लगे.
पिछले वर्ष के सभी प्रश्नों का समाधान करना.
संभावित प्रश्नों की समझ और सूची तैयार करना.
उत्तर लेखन की तकनीक विकसित करना , नियमित टेस्ट 
                                                                                शुभकामनाओं के साथ 
                                                                                    डा.एस एन दुबे 

1 comment:

  1. सर academy मैं पढ़ाई का समय क्या रहता है..और admission कब होता है ?

    ReplyDelete